KEAM 2025 trial test link activated: सीधा लिंक http://cee.kerala.gov.in पर उपलब्ध
केरल एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स (CEE) के आयुक्त ने KEAM 2025 के ट्रायल टेस्ट का लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाकर या यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना प्रैक्टिस टेस्ट में भाग ले सकते हैं। यह ट्रायल, कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा से पहले अभ्यास का अवसर प्रदान करता है।
KEAM 2025 ट्रायल टेस्ट
KEAM 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली CBT से परिचित कराने के लिए यह अभ्यास परीक्षा कराई गई है। इसके माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा इंटरफ़ेस, नेविगेशन, और प्रश्न प्रारूप को समझ सकते हैं।
KEAM 2025 :ट्रायल टेस्ट देने का तरीका
1. CEE केरल की आधिकारिक वेबसाइट [cee.kerala.gov.in](https://cee.kerala.gov.in) पर जाएँ।
2. होमपेज पर Candidate's Portal के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपना आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
4. लॉगिन के बाद, Practice Test के मेन्यू पर क्लिक करें।
5. ट्रायल टेस्ट शुरू करें और निर्धारित समय में प्रश्नों को हल करें।
6. परीक्षा समाप्त होने पर Submit कर दे।
Supervisor Bharti 2025:ऑडिया पोस्ट ऑफिस में तकनीकी सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन, देखें
महत्वपूर्ण तिथियाँ और समय
- ट्रायल टेस्ट की अवधि: अभी से उपलब्ध (आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार)।
- मुख्य परीक्षा की तिथियाँ: 23 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2025 तक।
- समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (एक ही शिफ्ट में)।
परीक्षा पैटर्न और विवरण
- इंजीनियरिंग प्रश्न पत्र:
- गणित: 75 प्रश्न (180 मिनट)
- भौतिकी: 45 प्रश्न
- रसायन विज्ञान: 30 प्रश्न
- फार्मेसी प्रश्न पत्र:
- रसायन विज्ञान: 45 प्रश्न (90 मिनट)
- भौतिकी: 30 प्रश्न
परीक्षा केंद्र
मुख्य परीक्षा केरल राज्य के विभिन्न केंद्रों के अलावा दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और दुबई में भी आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जानकारी
KEAM 2025, इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। ट्रायल टेस्ट से संबंधित किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए उम्मीदवार CEE केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स देख सकते हैं।
नोट: परीक्षा से पहले आप ट्रायल टेस्ट जरुर दे ताकि परीक्षा प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं से अच्छी तरह परिचित हो सकें।